Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

मेघा सिंघल व रितिका गुप्ता को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

  • विवेक कॉलेज के दो छात्राओं को राज्यपाल के हाथो गोल्ड मेडल से होंगी सम्मानित

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: एमजेपी रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के 15 अप्रैल को होने वाले दीक्षांत समारोह में विवेक कॉलेज के दो छात्राओं को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों गोल्ड मेडल से सम्मानित होंगी।

कॉलेज के चैयरमेन अमित गोयल ने बताया कि इस बार बीएएलएलबी की छात्रा मेघा सिंघल ने 71.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। वही विवेक कॉलेज की बीएससी आनर्स पाठयक्रम में रितिका गुप्ता ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

इन दोनो छात्राओं को सम्मानित करने के लिये विश्वविद्यालय आमंत्रित किया गया है। ज्ञात हो कि विवेक कॉलेज का सांइस विभाग लगातार तीन वर्ष से बीएससी आनर्स में गोल्ड प्राप्त कर बिजनौर का नाम रोशन कर रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img