नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ तलाक की खबरें मीडिया में खूब चर्चा का विषय बनीं। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने इन खबरों को पूरी तरह से झूठा और निराधार बताया है। इसी बीच अब गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। वीडियो में अभिनेता हमेशा की तरह स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, यूजर्स ने इस पर तरह-तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिए।
व्हाइट शर्ट-पैंट और कोट में एयरपोर्ट पर दिखे अभिनेता
बता दें कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अभिनेता गोविंदा को एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वह व्हाइट कलर की शर्ट-पैंट और कोट पहने दिख रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक कलर को गॉगल लगाया हुआ है, जो उनके लुक को डैशिंग बना रहा है। साथ ही वीडियो की शुरुआत में देखा जाता है कि अभिनेता किसी को सीटी मारकर अपने पास बुलाते हैं। फिर एक्टर अपने फैंस को प्यार देते हैं और उनके साथ कुछ फोटोज भी क्लिक कराते दिखते हैं।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस इसपर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘ये होता है जब इंसान पूरा फ्री होता है, अब स्मार्ट और कॉन्फिडेंट लग रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, ‘कोई तलाक नहीं होगा, सब पब्लिक स्टंट है इनका।’ एक और यूजर ने कहा, ‘ये खुशी का राज क्या है।’ वहीं एक ने कमेंट में लिखा, ‘तलाक नंबर 1।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा, ‘आजकल पैसों के चक्कर में सब महिलाएं तलाक ले रही हैं।’
1987 में हुई थी गोविंदा-सुनीता आहूजा की शादी
गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं- टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा। कुछ समय पहले भी तलाक की खबरें आई थीं, जिसे सुनीता आहूजा ने खारिज किया था । उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि जब तक मैं खुद ना बोल दूं कि मैं गोविंदा से अलग हो रही हूं तब तक किसी की भी बात और खबर पर यकीन मत करिए।

