Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

मेडिकल में जूनियर डॉक्टर ने इंटर्न से की छेड़खानी, मचा बवाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडिकल के सर्जरी विभाग के एक जूनियर डॉक्टर द्वारा अपने साथ काम करने वाली इंटर्न से छेड़खानी के मामले को लेकर जमकर बवाल हुआ। 50, 60 इंटर्न ने इस घटना को लेकर ओटी में ड्यूटी कर रहे कथित आरोपी जूनियर डॉक्टर पर हमला बोल दिया। उनकी जमकर पिटाई की गई। तमाम इंटर्न जहां-जहां ड्यूटी पर थे उन्होंने ड्यूटी का बहिष्कार कर दिया।

सभी सर्जरी ओटी पर आकर जमा हो गए। हंगामा और नारेबाजी की सूचना मिलते ही मेडिकल प्राचार्य और सुपरिटेंडेंट समेत मेडिकल प्रशासन के तमाम सीनियर मौके पर पहुंच गए। हंगामा करने वाले इंटर्न ने आरोपी जूनियर डॉक्टर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मामला संभलता ना देख प्राचार्य ने पुलिस को बुला लिया। वहीं दूसरी ओर इंटर्न ने मांग की है कि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी कराई जाए हंगामा जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img