Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

ग्राम प्रधान पर सरकारी भूमि पर कब्जा कराने का आरोप

  • ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: गांव खोडसमा में ग्राम प्रधान की शह पर ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

प्रदेश की योगी सरकार सरकारी भूमि से भू-माफियाओं का कब्जा लगातार हटवा रही है। दूसरी ओर, कुछ ग्राम प्रधान सरकारी भूमि पर कब्जा कराने में लगे हैं। ऐसा एक मामला सामने आया है। क्षेत्र के गांव खोडसमा में ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे करवाए जा रहे हैं।

गांव वासियों का आरोप है कि ग्राम प्रधान नरेश कुमार द्वारा खेत खलियान की भूमि पर गांव निवासी रामरति पत्नी किरण पाल का कब्जा कराया गया है। जिसके लिए बाकायदा ग्राम प्रधान ने अपनी लेटर पैड पर लिखकर भी दिया है। इसके अलावा खसरा नंबर 443 नवीन परती की भूमि पर ग्राम प्रधान द्वारा रविंद्र पुत्र देवी चंद व मांगा पुत्र मुख्तारा का अवैध कब्जा करा दिया गया है।

इस संबंध में गांव निवासी रणधीर, राजेन्द्र, नरेंद्र, नबाब, श्रवण ने उप जिलाधिकारी को शिकायत कर भूमि को कब्जा मुक्त कराने तथा ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी मणि अरोड़ा ने बताया कि शिकायत मिली है लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img