Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

बुलंदशहर में देवबंद के शूटरों का शानदार प्रदर्शन

  • कई खिलाड़ियों ने झटके मेडल, खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: बुलंदशहर में हुई शूटिंग चैंपियनशिप में देवबंद के शूटरों ने सटीक निशाने साधते हुए कई मेडल जीते। देवबंद लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। बलदेव सिंह शूटिंग एकेडमी के चेयरमैन पदम मलिक ने बताया कि बुलंदशहर में हुई शूटिंग चैंपियनशिप में एकेडमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में एयर पिस्टल में आयुष्मान व प्रतीक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किए।

जबकि मणिकांत शर्मा, रवि व अंशुल कुमार का प्रदर्शन भी उम्दा रहा है। बताया कि टीम ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है। बताया कि एकेडमी के खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन करते रहेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img