जनवाणी संवाददाता ।
सहारनपुर: ऑल इंडिया अब्बासी महासभा ने गुलबहार अब्बासी को उनके उत्कृष्ट सेवा और योगदान के लिए राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनित किया है। यह निर्णय राष्ट्रीय संगठन मंत्री निजामुद्दीन अब्बासी और राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी शमशेर अब्बासी की स्वीकृति से लिया गया।
गुलबहार अब्बासी दशकों से अब्बासी समुदाय की सेवा में सक्रिय रहे हैं और उनके नेतृत्व में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नई दिशा मिली है। गुलबहार अब्बासी सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद के भी बेहद करीबी माने जाते हैं।
हाजी शमशेर अब्बासी ने कहा कि उनका मनोनयन समुदाय के कल्याण और संगठन को सशक्त बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। गुलबहार अब्बासी को जिम्मेदारी दिए जाने पर कौम अब्बासीयान के गणमान्य लोगों अब्दुल रसीद अब्बासी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम पवार, सचिव डॉ. निजामुद्दीन, राष्ट्रीय सचिव सनवर खान अब्बासी, सिराजुद्दीन निजाम, अनवर, कालू सहित अब्बासी समाज के लोगों ने खुशी का इजहार किया है।

