Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

घर में घुसा गुलदार, महिला व बच्चों ने कमरे में बंद होकर बचाई जान

  • कई पशुओं को निवाला बना चुका है गुलदार
  • आबादी क्षेत्र में लगातार गुलदार के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: गांव प्रेमपुरी के एक घर में गुलदार घुस गया। जिसको देखकर घर की महिलाओं व बच्चों ने कमरे में छिपकर जान बचाई। महिलाओं व बच्चों के शोर की आवाज सुनकर ग्रामवासियों ने लाठी-डंडों की मदद से गुलदार को भगाया। आबादी में बार-बार गुलदार के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया।

अफजलगढ़ के गांव प्रेमपुरी निवासी गुलदार शनिवार को गन्ने के खेत से निकलकर सुरेश के घर में घुस गया। घर में बच्चे व महिलाएं मौजूद थी, जो गुलदार को देखकर दहशत में आ गई और अपने कमरे में छिप गई। बच्चों व महिलाओं की आवाज सुनकर ग्रामवासी सुरेश के घर पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से गुलदार को खदेड़ा।

पीड़ित सुरेश सिंह, राजकुमार, पाली ने बताया कि लगातार आबादी क्षेत्र में गुलदार दिखाई दे रहा है। जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगवाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी वन विभाग कुंभकर्णी नींद सो रहा है।

पहले भी गुलदार कई पशुओं को अपना निवाला बना चुका है। वन दरोगा सुनील राजौरा ने गस्त बढ़ाने, गांव में पिंजरा लगवाने व गुलदार से बचाव हेतु ग्रामीणों से जंगल में लाठी डंडे साथ जाने को कहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img