Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

सर्राफ के परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर की लाखों की डकैती

जनवाणी संवादाता ।

मेरठ: शास्त्रीनगर में शुक्रवार की रात बदमाशों ने एक सर्राफ के परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला। घर के अंदर से करीब 11 लाख की नकदी और सोना एवं चांदी के ज्वेलरी लेकर बदमाश फरार हो गए। करीब तीन घंटे तक बदमाशों ने तांडव मचाया है। सुबह चार बजे बदमाशों के घर से चले जाने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बाद में फारेंसिंक टीम ने भी घर पर जांच पड़ताल की।  नौचंदी थाना क्षेत्र के एल ब्लाक शास्त्रीनगर में तेजपाल वर्मा परिवार के साथ रहते है। घर के बाहर के हिस्से में ज्वेलरी की दुकान है। घर में शशि वर्मा, बेटा कपिल वर्मा रहते है।

07 26

एक बेटा नोएडा में नौकरी करता है। शुक्रवार की रात करीब एक बजे बदमाश छत की ममटी तोड़कर घर के अंदर घुस गए प बदमाशों ने पूरे परिवार को गनप्वाइंट पर लेकर बंधक बना दिया पीड़ित तेजपाल वर्मा मैं ने बताया आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने कपिल को अलग कमरे में बंद कर दिया। विरोध करने पर परिवार के लोगों की पिटाई भी की गई।

तेजपाल ने बताया कि बदमाश घर के अंदर 500 ग्राम सोना, छह किलो चांदी और 11 लाख की नकदी ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी। उधर एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने का कहना है बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img