Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

पुरानी रंजिश के चलते की गई थी जिम ट्रेनर की हत्या

  • दौराला पुलिस ने किया जिम ट्रेनर की हत्या का खुलासा
  • हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

दौराला: जिम ट्रेनर परविंदर की हत्या का आखिरकार दौराला पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी समेत दो शूटरों को हिरासत में लिया है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों ने हत्या करने का कारण पुरानी रंजिश बताया है। हत्या में प्रयुक्त की गई बाइक स्प्लेंडर को भी पुलिस ने बरामद किया है।

जनपद में सर्राफ और जिम ट्रेनर की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इन दोनों घटनाओं से शहर में हड़कंप मच गया था। घटना के बाद से ही पुलिस अधिकारी इनका खुलासा करने में लगे हुए थे। पुलिस ने रात में ही जिम ट्रेनर की हत्या में शामिल दो बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी।

पूछताछ के बाद पुलिस को उस समय सफलता मिल गई जब पुलिस ने रात में ही जिम ट्रेनर की हत्या को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अमित कुमार पुत्र सतवीर निवासी कुरमाली थाना बाबरी जनपद शामली को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब सख्ती के साथ पूछताछ की तो अमित ने जिम ट्रेनर की हत्या की वारदात करने को कबूल किया।

मुख्य आरोपी अमित ने बताया कि उसने अपने साथी शिवा मलिक पुत्र पुष्पेंद्र कुमार निवासी खेड़ी गली थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर एवं रजत राठी पुत्र सुधीर कुमार निवासी टिकरी थाना दोघट जनपद बागपत के भी शामिल होने की बात कबूली है। पूछताछ के दौरान अमित ने बताया कि वह भगवान पैलेस आबूलेन सदर बाजार में रहता है और नगर निगम में ठेकेदारी करता है।

परविंदर भी नगर निगम में ठेकेदारी करता था। ठेकेदारी में उसके काम का काफी हिस्सा परविंदर ने दूसरों को दिलवा दिया था। जिसके चलते वह उससे रंजिश रखता था। इस रंजिश के चलते ही उसने परविंदर की हत्या की। थाना प्रभारी दौराला करतार सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते जिम ट्रेनर की हत्या की गई है। इनके पास से मोटरसाइकिल बिना नंबर की बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

खुलासा करने वाली टीम का अधिकारियों ने किया उत्साहवर्धन

इस घटना के खुलासे में थाना प्रभारी दौराला करतार सिंह दरोगा धर्मेंद्र श्योराण हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार कांस्टेबल सुधीर मलिक एवं हिमांशु मलिक ने अहम भूमिका निभाई है। पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन किया है साथ ही साथ उन्हें सम्मानित करने की भी बात कही है।

सपा का प्रतिनिधिमंडल भी मृतक परिवार को सांत्वना देने पहुंचा

जिम ट्रेनर परविंदर के परिजनों से मिलने के लिए सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह एवं सपा नेता विपिन मनोठिया भी पहुंचे मृतक परिवार को सांत्वना दिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

लखनऊ के दबाव ! में 24 घंटे में कर दिया पुलिस ने हत्या का खुलासा

जिले में एक साथ दो हत्या होने के बाद दहशत का माहौल बन गया था हत्याओं की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई थी आला अधिकारियों ने जनपद के पुलिस अधिकारियों से हत्या को लेकर पल-पल की जानकारी ली थी लखनऊ के दबाव के चलते पुलिस ने 24 घंटे में ही जिम ट्रेनर की हत्या का खुलासा कर दिया।

हालांकि जिम ट्रेनर की हत्या में प्रयोग होने वाली 32 एमएम पिस्टल को बरामद नहीं दिखाया है सिर्फ बाइक स्प्लेंडर बिना नंबर की गाड़ी को बरामद दिखाया है जिसके चलते तरह-तरह की चर्चा रही। उधर, भाजपा के सांसद और विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल एसएसपी अजय साहनी से भी मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों हत्याओं के खुलासे की मांग की थी जिसके चलते पुलिस ने जिम ट्रेनर की हत्या का खुलासा कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img