जनवाणी ब्यूरो |
शामली: रोटरी क्लब शामली स्टार द्वारा नई गौशाला मोहल्ला पंसारीयान शामली पर हैंड सैनिटाइजर मशीन व मास्क डिस्पेंसिंग मशीन का इंस्टॉलेशन किया। इसके अलावा गौ ग्रास सेवा का कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
क्लब के बच्चों ने गायों को चारा खिलाया। साथ ही, बच्चों को गाय की सेवा के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय संगल, नितिन तायल, डॉ. अमित मोहन संगल, अध्यक्ष संजीव जैन, सचिव निखिल ऐरन, कोषाध्यक्ष राहुल तायल, रजत गर्ग, अखिल तायल, अंकुर आर्य, अन्वेष कुमार, अमित अरोरा, नितिन गर्ग, कुणाल कौशल, मानव ऐरन, डॉ. विनीत चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

