जनवाणी संवाददाता |
कैराना: पिछले दिनों राजस्थान में अनुसूचित जाति के एक युवक की दबंगों ने लंबी मूछ रखने पर हत्या कर दी थी। नेशनल भीम आर्मी के कार्यकतार्ओं ने आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की। साथ ही भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
सोमवार को सामाजिक संगठन नेशनल भीम आर्मी (बहुजन एकता मिशन) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कटारिया के नेतृत्व में अन्य कार्यकर्ता कैराना तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। कार्यकतार्ओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संदीप कुमार को सौंपा। जिसमें बताया गया हैं कि कुछ दिनों पहले राजस्थान के जिला पाली में अनुसूचित जाति (मेघवाल) समाज के एक युवा व भीम आर्मी कार्यकर्ता जितेंद्र पाल सिंह की लंबी मूंछ रखने के विरोध में कुछ दबंगों द्वारा चाकू से गोदकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
अभी तक पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिला। इसके अलावा जिला मुजफ्फरनगर के सिसौली में भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद कुमार पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई हैं। सामाजिक संगठन के चीफ लोकेश कटारिया ने कहा कि अगर हथियारों को फांसी नहीं मिली और पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में जन आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई हैं कि राजस्थान पुलिस प्रशासन को आदेशित किया जाए कि मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करें और न्यायालय द्वारा उन्हें फांसी की सजा के लिए आदेशित किया जाएं। इस दौरान राहुल कुमार, रविंद्र सिंह, संजय कुमार, विपिन व मोहित आदि मौजूद रहे।

