नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। कल मंगलवार है और मंगलवार के दिन पवन पुत्र हनुमान जी का जन्म हुआ था। हनुमान जयंती मंगलवार को ही है और इस बार अद्भुत संयोग भी बन रहा है। हनुमान जी विधिपूर्वक उपासना करने से विशेष लाभ मिलने वाला है। इतना ही नहीं कर्ज-मर्ज-मुकदमा-मंगल दोष से छुटकारे लिए आप यह तीन उपाय करें, हनुमान जी कृपा से आपकी मनोकामना फलीभूत हो सकती है।
सनातन धर्म में हर पर्व का विशेष महत्व होता है। चैत्र का महीना चल रहा है और हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को अंजनी पुत्र हनुमान की जयंती मनाई जाती है। हनुमान जी को सात चिरंजीवियों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि हनुमान जी कलयुग में भी जीवित हैं।

हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान जी को बल, बुद्धि और विद्या का देवता माना गया है। हनुमान का जन्मोत्सव इस वर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस दिन पवन पुत्र हनुमान की पूजा आराधना करने से जीवन में आ रही तमाम परेशानियां दूर हो सकती हैं।
ऐसे बन रहा अद्भुत संयोग
हनुमान जयंती इस वर्ष कई वर्षों के बाद मंगलवार के दिन पड़ रहा है और मंगलवार का दिन पवन पुत्र हनुमान को समर्पित होता है। इसके साथ ही इस साल हनुमान जयंती पर बेहद खास संयोग बन रहा है।
हनुमान जी का जन्म मंगलवार और चित्रा नक्षत्र में हुआ था। इस साल हनुमान जयंती पर चित्रा नक्षत्र और वज्र नामक योग रहेगा। इसके साथ ही मंगल ग्रह भी इस दिन अपने मित्र की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। हनुमान जयंती के दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में आ रही तमाम परेशानियों से मुक्ति भी मिल सकती है।


