Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

हरड़ फतेहपुर में ग्रामीणों ने कमिश्नर बताई समस्याएं

जनवाणी संवाददाता |

थाना​भवन: कमिश्नर एवी राजमौली ने गुरुवार को गांव हरड़ फतेहपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव की योजनाओं का निरीक्षण करते हुए लोगों की समस्याएं सुनी।

गुरुवार दोपहर को कमिश्नर एवी राजमौली क्षेत्र के गांव हरड फतेहपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही गांव में सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। कमिश्नर के निरीक्षण की खबर सुनते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी दौड़ते हुए गांव में पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखी इसमें जूनियर हाई स्कूल की चारदीवारी का रुका हुआ कार्य, जूनियर हाई स्कूल में इंटरलॉकिंग, बस स्टैंड वाले तालाब की सफाई एवं सौंदर्यीकरण, प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में नया लेंटर डलवाना, गांव में खेल मैदान की व्यवस्था की मांग रखी।

कमिश्नर ने एसडीएम को तुरंत इन समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही एसडीएम को गांव को एडाप्ट करने का भी निर्देश दिया। कार्यक्रम में देशपाल रसीदगढ़, मास्टर बाबूराम गोगवान, श्याम पाल सिंह नौजल, सतपाल सिंह नौजल, अरविंद प्रधान हिण्ड, सुरेन्द्र गोगवान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img