Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल की टिप्पणी पर भड़के हरभजन सिंह, कहा यह एक बहुत ही बेतुका बयान..

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को सिख समुदाय पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल की टिप्पणी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनका कहना है कि “यह एक बहुत ही बेतुका बयान है और एक बहुत ही बचकानी हरकत है जो केवल एक ‘नालायक’ व्यक्ति ही कर सकता है। कामरान अकमल को समझना चाहिए कि ऐसा है। किसी के धर्म के बारे में कुछ भी कहने और उसका मजाक उड़ाने की जरूरत नहीं है।

https://x.com/ANI/status/1800741552299356592 

क्या आप सिखों का इतिहास जानते हैं?

आगे हरभजन सिंह कहते हैं कि, मैं कामरान अकमल से पूछना चाहता हूं कि क्या आप सिखों का इतिहास जानते हैं, सिख कौन हैं और सिखों ने आपके समुदाय, आपकी माताओं, बहनों को बचाने के लिए क्या-क्या काम किए हैं। यह बात अपने पूर्वजों से पूछो, रात के 12 बजे सिख मुगलों पर हमला करके तुम्हारी मां-बहनों को छुड़ाते थे.

इसलिए अच्छा हुआ कि वह इतनी जल्दी समझ गए और माफी मांग ली, लेकिन उन्हें दोबारा किसी सिख को ठेस पहुंचाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए या किसी भी धर्म का। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, चाहे वह हिंदू धर्म हो, इस्लाम हो, सिख धर्म हो या ईसाई धर्म हो।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img