Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

आईपीएल 2021: जानिए हरभजन सिंह ने सीएसके को शुक्रिया क्यों कहा ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के फरवरी में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले हरभजन सिंह का सफर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खत्म हो गया है। अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। 40 साल के यह गेंदबाज पिछले दो सत्र से सीएसके का हिस्सा रहे थे, लेकिन आईपीएल 2020 में वह निजी कारणों से सीएसके के लिए नहीं खेले। आईपीएल 2020 कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले साल यूएई में खेला गया था।

हरभजन सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2018 में अपनी टीम में शामिल किया था। मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे हरभजन को बेस प्राइस (2 करोड़ रुपये) में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन में खरीदा था। हरभजन सिंह ने सीएसके के लिए खेलते हुए आईपीएल 2018 में 13 मैचों में 7 विकेट लिए थे। वहीं, आईपीएल 2019 में उन्होंने 11 मैचों में 16 विकेट झटके थे।

भारत की हार की भविष्यवाणी करने वालों को रविचंद्रन अश्विन ने दिया करारा जवाब

हरभजन सिंह ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वह अब चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ”चेन्नई सुपर के साथ मेरा कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया है। इस टीम के साथ खेलना शानदार अनुभव रहा। खूबसूरत यादें और कुछ शानदार दोस्त बने, जिन्हें आने वाले सालों में मैं याद रखूंगा। शुक्रिया चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट, स्टाफ और फैन्स… दो शानदार साल… ऑल द बेस्ट…

बता दें कि हरभजन सिंह ने आईपीएल से अपना नाम वापस लेने के बाद एक भावुक ट्वीट किया था। हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा था, ”दोस्तों, मैं इस बार आईपीएल में नहीं खेलूंगा निजी कारणों की वजह से यह एक मुश्किल समय है और मैं अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए प्राइवेसी की उम्मीद करता हूं। सीएसके मैनेजमेंट ने बहुत साथ दिया है और मैं उन्हें एक अच्छे आईपीएल सीजन की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। आप सुरक्षित रहें, जय हिंद।”

हरभजन 150 विकेट के साथ आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। वह इस लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में लसिथ मलिंगा (170) और अमित मिश्रा (160), पीयूष चावला (156) और ड्वेन ब्रावो (153) के साथ शामिल हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img