- विभूतियों में शायर दुष्यंत कुमार के साथ चित्रकार हरिपाल त्यागी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: साहित्य, कला, संस्कृति की अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका आधारशिला के प्रसिद्ध चित्रकार व साहित्यकार हरिपाल त्यागी विशेषांक का विमोचन एक अखबार के कार्यालय पर किया गया। हरिपाल त्यागी का जन्म बिजनौर में हुआ है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी ने कहा कि आधारशिला जैसी प्रतिष्ठित पत्रिका ने हरिपाल त्यागी पर महाविशेषांक निकाला यह बड़ी बात है। वह चित्रकार के साथ-साथ लेखक भी थे, ऐसे कम उदाहरण है। वह साहित्यकार के साथ-साथ बड़े आर्टिस्ट थे।
सुशील कर्णवाल ने कहा कि चित्रकार हरिपाल त्यागी ने कहा कि वह हम सबके अजीत थे। हास्य कवि हुक्का बिजनौरी ने कहा कि वह रंगों से चित्र व शब्दों से शब्द चित्रों को रचते थे। बिजनौर की विभूतियों में शायर दुष्यंत कुमार के साथ चित्रकार हरिपाल त्यागी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आधारशिला के प्रधान संपादक डा. दिवाकर भट्ट ने कहा कि चित्रकार-लेखक हरिपाल त्यागी चित्रकला के मर्मज्ञ के साथ ही हिंदी के महत्वपूर्ण लेखक रहे है। देश में साहित्य को कला से जोड़ने वाले वह पहले कलाकार है। साहित्यकार भोलानाथ त्यागी ने उनसे जुड़े महत्वपूर्ण संस्मरण सुनाएं।

