Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

हर्ष फायरिंग करने वाला दूल्हा गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

बाबरी: थाना बाबरी क्षेत्र के गांव गोगवान में घुडचढ़ी के दौरान दूल्हे द्वारा घोडी पर बैठकर अवैध हथियार मस्कट बंदूक से हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था। मंगलवार को बाबरी पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए दूल्हे को चिह्नित कर लिया।

बुधवार को बाबरी पुलिस ने मोहित पुत्र बंटी निवासी गोगवान गिरफ्तार कर लिया जबकि उसकी निशानदेही पर गोगवान के जंगल से अवैध मस्कट बन्दूक भी बरामद कर ली है। वहीं गांव कैडी से डेढ़ माह पूर्व चोरों ने सुरेंद्र सिंह के घेर से तीन पशु चोरी कर लिए थे।

सुरेंद्र ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। दो सप्ताह पूर्व बाबरी पुलिस ने कैराना से दो चोरों मुस्तकीम, मोहसीन व आसमोहम्मद निवासीगण कैराना को गिरफ्तार किया था। चौथे आरोपी बीरसैन पुत्र महेंद्र निवासी बसेड़ा कैराना अवैध चाकू सहित बुटराडा लोई नहर मार्ग पर से गिरफ्तार कर लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...
spot_imgspot_img