- पुलिस ने कई लोगों को दबिश देकर हिरासत में लिया
जनवाणी संवाददाता |
सरधना: बुधवार को हरियाणा पुलिस ने पशु चोरों की तलाश में सरधना के मंढियाई गांव में ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने कईमकानों में दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में लिया। दबिश के दौरान पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी पुलिस ने कई को हिरासत में लिया। कुछ दिन पूर्व जिंद जिले में पशु चोरी की बड़ी घटना हुई थी।
हरियाणा के जिंद जिले से सीआई मोनिका टीम के साथ सरधना पहुंची। यहां सरधना थाने में आमद दर्ज कराई। स्थानीय पुलिस लेकर टीम ने मंढियाई गांव में दबिश दी। दबिश कुछ दिन पूर्व जिंद में हुई पशु चोरी की घटना में शािमल लोगों की तलाश में दी गई। टीम ने विभिन्न घरों पर ताबड़तोड़ दबिश डाली। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।
इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के बीच टीम कई लोगों को पकड़ कर अपने साथ ले गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ में लगी हुई थी। एसआई मोनिका ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जिंद में पशु चोरी की बड़ी घटना हुई थी। पशु चोरों की लोकेशन मंढियाई गांव में मिल रही थी। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
चोरी को लेकर हरियाणा पुलिस की दबिश
मेरठ: लिसाड़ीगेट के समर गार्डन 100 फुटा के पास बुधवार दोपहर को हरियाणा की स्पेशल टीम ने चोरी के मामले में नौशाद के मकान पर दबिश दी है। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार मिला। टीम करीब एक घंटे तक आरोपी की तलाश करती रही। जिसके बाद टीम वापस लौट गई। लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को हरियाणा की स्पेशल टीम ने चोरी के मामले में एक बदमाश की निशानदेही पर समर गार्डन निवासी नौशाद के मकान पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी फरार हो गया। टीम ने थाने पहुंचकर आमद दर्ज कराने के बाद वापस लौट गई।

