जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: रविवार को हरियाणा के करनाल जनपद के गांव नरुखेडी निवासी प्रवीण (22) पुत्र रणवीर अपने दो दोस्तों टिंकू पुत्र कहर सिंह व वेदपाल पुत्र जसवीर के साथ गंगा दशहरे पर बिडौली में यमुना पुल पर स्रान करने आया था। प्रवीण जब अपने दोस्त टिंकू व वेदपाल के साथ यमुना में नहा रहा था तो अचानक प्रवीण का पैर गहरे कुंड में चला गया और व डूबने लगा जिसको जसवीर ने बचाने का प्रयास किया लेकिन अपने आप को भी डूबता देख जसबीर व टिंकू ने शोर मचा दिया।
जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस ने गोताखोर को प्रवीण को बचाने के कहा, जिस पर गोताखोर यमुना में कूद गए। गोताखोरों की मदद से प्रवीण को तलाशने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।
सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों में हडकंप मचा हुआ है। यमुना में डूबा युवक प्रवीण दो बहनों को इकलौता भाई है। उसकी एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। बिडौली चेकपोस्ट प्रभारी अरुण मोतला ने बताया हरियाणा निवासी प्रवीण यमुना में स्रान करते समय डूब गया है। गोताखोर की मदद से प्रवीण को तलाश किया जा रहा है।

