Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

हसनपुर लुहारी गेंहू क्रय केंद्र पर पकड़ी घटतौली

  • जिला खाद्य विपणन अधिकारी के निरीक्षण से खुलासा
  • बोरों में एक से डेढ़-डेढ़ किलो तक की पकड़ी गई घटतौली
  • किसानों को नहीं मिले गेंहू खरीद के बिल,मिली अनियमितताएं

जनवाणी संवाददाता |

हसनपुर लुहारी: हसनपुर लुहारी गांव में खोले गए गेहूं क्रय केंद्र पर घटतौली का मामला सामने आया है। शनिवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी क्रय केंद्र पर जांच करने के लिए पहुंची तो गेहूं के एक-एक बारे में एक से डेढ़ किलो तक की घटतौली सामने आई। जांच के दौरान क्रय केंद्र पर कई अनियमितताएं भी उजागर हुर्ठ। खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारी को सौंपेंगी, आदेशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका सिंह अपनी टीम के साथ हसनपुर लुहारी गांव के गुरुद्वारे पर लगाए गए गेंहू क्रय केंद्र पर पहुंची। जांच पड़ताल में सबसे पहले सामने आया कि अब तक केंद्र पर कुल 24 किसानों से गेंहू खरीदा गया लेकिन किसी भी किसान को उसका बिल नहीं दिया गया, जो बड़ी लापरवाही है। जांच में पता चला जिस कांटे पर किसानों का तोल किया जा रहा है वह विभाग से सत्यापित नहीं हैं।

इतना ही नहीं जब टीम ने गेंहू के बोरों को कांटे पर तुलवाया तो एक दर्जन से अधिक बोरो में एक से डेढ़ किलो गेंहू तक कम मिला। क्योकि, 150 ग्राम के बोरे को मिलाकर गेंहू से भरे बोरे का कुल वजन 50 किलो 150 ग्राम होना चाहिए, लेकिन इन बोरो का वजन लगभग 49 किलो ही था।

इस पर अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। वहीं नियमानुसार पंजीकरण पर एसडीएम का सत्यापन होने के बाद हो गेंहू तुलने चाहिए। लेकिन कई किसानों के गेंहू बिना एसडीएम के सत्यापन के ही तौले जा रहे थे। इसके अलावा केंद्र पर किसानों के बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं मिली।

19 10

उधर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका ने बताया कि जांच के दौरान कई बोरों में गेहूं की घटतौली सामने आई है। इसके अलावा भी कई अनियमितताएं मिली है। वह अपनी रिपोर्ट बनाकर आगे अधिकारियों को भेजेंगे। उसके बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच टीम आते ही सक्रिय हुए दलाल

शनिवार को विभाग की टीम गेहूं क्रय केंद्र पर जांच करने के लिए पहुंची। वैसे ही गेहूं के दलाल भी किसान के रूप में केंद्र पर जमा हो गए। हालांकि वह केंद्र कर्मचारियों की लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश करते रहे। लेकिन जैसे जैसे अधिकारी जांच को आगे बढ़ाते गए। वैसे वैसे ही लापरवाही की परतें खुलती चली गई।

खरीद केंद्र पर हुई 619 कुन्तल गेहूं की खरीद

कैराना: एक अप्रैल से आर्यपुरी बाइपास स्थित सरकारी गेहू खरीद केन्द्र पर 1975 रूपये प्रति कुन्तल की दर से गेहू खरीदा जा रहा है। शनिवार को खरीद केन्द्र पर भूरा निवासी किसान ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं लेकर केन्द्र पर बेचने आया था। केन्द्र के एसएमआई सुशील साहू ने बताया कि 1 अप्रैल से 15 जून तक गेहू खरीदा जाएगा। 1975 रूपये प्रति कुन्तल के हिसाब से गेहूं का मूल्य दो दिन के अन्दर किसान के खाते में पहुंच जाएगा। अभी तक केन्द्र पर 15 किसानों द्वारा 619 कुन्तल अनाज बेचा गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Global Market: एशियाई बाजारों में गिरावट, तेल में उछाल, निवेशकों में सतर्कता बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों...

UP: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अब 8वीं पास युवा भी कर सकते हैं बिजनेस शुरू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: आगरा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता...
spot_imgspot_img