Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

आज से शुरू होगी ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर पहुंचाएंगे राहुल गाँधी की चिट्ठी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिए देश के कई हिस्सों में पदयात्रा करनेवाली कांग्रेस अब गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ शुरू कर रही है।

10 लाख मतदान केंद्रों तक पहुंचेगी

बताया जा रहा है कि तीन महीने के इस चुनावी अभियान में कांग्रेस 10 लाख मतदान केंद्रों तक पहुंचेगी और 2.5 लाख ग्राम पंचायतें, 6 लाख गांवों और हर राज्य में जाएगी।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी की चिट्टी पहुंचाएंगे। इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है।

मीडिया विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने कहा

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने कहा, राहुल गांधी के पत्र और कांग्रेस की चार्जशीट में वह सार है, जो लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को बताया था।

बताया जा रहा है कि इस अभियान के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। वो हर राज्य की राजधानी में “महिला पदयात्रा” आयोजित करेंगी।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img