Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

अंतिम चरण में पहुंची हाथरस केस की सीबीआई जांच

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सीबीआई टीम की जांच शायद अंतिम चरण में है। टीम लगातार पूछताछ में जुटी है। रविवार को अधिकारियों ने मुख्य आरोपी के पिता और पीड़िता के दोनों भाइयों को बुलाकर उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की।

14 सितम्बर को चंदपा के गांव बूलगढ़ी में हुई वारदात के बाद 29 सितम्बर को गैंगरेप पीड़िता की दिल्ली के सफदरगंज में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके बाद खूब हंगामा हुआ। सरकार ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी अपनी जांच पूरी कर चुकी है।

तेरह दिन से लगातार सीबीआई जांच पड़ताल में जुटी है। कई बार घटना स्थल का मुआयना किया है। पीड़ित परिवार से कई बार बात हो चुकी है।

आरोपियों के अलावा गांव के लोगों के भी सीबीआई बयान दर्ज कर चुकी है। रविवार की दोपहर को करीब बारह बजे सीबीआई के अधिकारियों ने चंदपा पुलिस के जरिये मृतका के दोनों भाई और मुख्य आरोपी संदीप के पिता गुड्डू को पूछताछ के लिए कैंप कार्यालय पर बुलाया। करीब चार घंटे तक तीनों लोगों से अलग अलग बातचीत की।

सीबीआई ने अपने कैम्प कार्यालय पर गांव के पांच लोगों को बुलाकर उनसे पूछताछ की। सुबह ही टीम अपने कैम्प कार्यालय में बैठी और चंदपा पुलिस के जरिये गांव के पांच लोगों को बयानों के लिए बुलाया गया। कई घंटे तक टीम ने पूछताछ की।

चंदपा कोतवाली में दर्ज दो मुकदमों की एसटीएफ नोएडा जांच कर रही है। तीन दिन पहले टीम ने चंदपा कोतवाली आकर केस डायरी अपने साथ में ले ली है। मगर अभी तक टीम फिर से हाथरस नहीं आयी है। हो सकता है कि एक दो दिन में टीम हाथरस आकर अपना काम शुरू करे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img