जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: हाथरस के बिटिया के प्रकरण में जातीय दंगे फैलाने की साजिश की जांच अब एसटीएफ करेगी। ऐसे में सीबीआई के बाद अब एसटीएफ की टीम ने भी जिले में डेरा डाल दिया है। इस मामले में चंदपा थाने मे दर्ज दो मुकदमों की विवेचना एसटीएफ द्वारा की जाएगी। अभी तक दोनों मुकदमों की विवेचना अभी क्राइम ब्रांच कर रही थी।

