Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

महर्षि कालूबाबा की जयंती पर हवन-यज्ञ का आयोजन

  • सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाई गई जयंती

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: महर्षि कालूबाबा के जन्मोत्सव पर कोरोना महामारी के चलते कश्यप समाज के लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हवन-यज्ञ का आयोजन किया। उसके बाद कालूबाबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

बुधवार को कस्बा स्थित कश्यप धर्मशाला पर महर्षि कालूबाबा के जन्मोत्सव पर पंडित नरेशचंद शर्मा द्वारा हवन-यज्ञ किया गया है। साथ ही, कश्यप समाज के गणमान्य लोगों ने महर्षि कालूबाबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बाबा का जन्मोत्सव मनाया है। हवन-यज्ञ के बाद मिष्ठान वितरित किया गया है।

15 2

कश्यप समाज के नगर अध्यक्ष सुरेशपाल कश्यप ने बताया कि हर वर्ष महर्षि कालूबाबा के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते महर्षि कालूबाबा के जन्मोत्सव पर हवनयज्ञ कर कोरोना महामारी के संकट से देश के बचाने के लिए आहुति देकर प्रार्थना की गई है।

इस अवसर पर सुरेशपाल कश्यप, विजेंद्र कश्यप, डाक्टर रामनिवास कश्यप, डाक्टर सतीश कश्यप,नीटू, आनंद चंचल, रामकुमार कश्यप, विनोद ठेकेदार, जीतसिंह, मास्टर ओमबीर सिंह, मुनेश, गोपाल, विजयपाल, सुरेश मंत्री, संजू कश्यप आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img