Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Meerut News: भीषण गर्मी का कहर, लू के थपेड़ों से हर कोई हलकान

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने आज भी कहीं उष्ण लहर चलने की चेतावनी जारी की तो है तो कहीं-कहीं मेघ गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारों का अलर्ट जारी है। बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत मिलने का अनुमान नहीं है। आने वाले पाच दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम साफ रहेगा। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप पड़ रही है, जिसकी वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लू का आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है।सुबह से ही आसमान साफ है और तेज धूप देख पड़ना शुरू हो गया है। आज दिनभर लू चलने की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में गर्म लू के थपेड़े परेशान करेंगे। इस क्षेत्र में लू का आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है. रात में भी गर्म हवाएं लोगों की बैचैनी बढ़ा सकती हैं। प्रदेश में अब सतही स्तर पर चल रही गर्म पछुआ हवाओं ने तापमान बढ़ाना शुरू कर दिया है।

गर्मी का असर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अगले चार दिन और गर्मी का असर जारी रहेगा। मौसम में मंगलवार को दिन भर तपिश भरी गर्मी का प्रकोप देखने को मिला और लोग पसीना-पसीना हो गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक गर्मी का असर रहेगा। पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है और 25 में मौसम में बदलाव के संकेत बने हुए हैं और बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है। मंगलवार को राजकीय मौसम विभाग पर दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। अधिकतम आर्द्रता 68 एवं न्यूनतम आर्द्रता 44 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा शांत रही, जिसके कारण गर्मी का अच्छा खासा असर रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार मौसम में फिर से बदलाव होगा और गर्मी बढ़ेगी। अगले चार दिन गर्मी का असर अच्छा खासा रहेगा और 25 में बूंदाबांदी रहेगी। उधर, प्रदूषण का स्तर भी बढ़ती गर्मी के बीच बढ़ रहा है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। अभी प्रदूषण का स्तर और बढ़ेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img