जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सिविल लाइन स्थित संतोषी माता मंदिर पर एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें काफी लोगों ने भाग लिया।
यह कैंप रेडक्लिफ लैब द्वारा किया गया, जिसमें शुगर, कैल्शियम, यूरिक एसिड, किडनी की जांच, कोलेस्ट्रोल समेत कई प्रकार के जांच मात्र ₹10 प्रति टेस्ट के हिसाब से किया गया।
बातचीत के दौरान कैंप संचालक तरुण तोमर व राहुल बिधूरी ने बताया कि प्रत्येक रविवार को यह कैंप लोगों की सेवा के लिए लगाया जाता है, जिसमें की महंगी से महंगी जांच कराने में असमर्थ गरीब लोग भी इसका लाभ ले सकें। हमारा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इससे बाजार में हो रही ब्लड टेस्ट के नाम पर धांधली पर अंकुश लगेगा। इस मौके पर सेंटर मैनेजर दीपक रविंद्र बाबाजी, अवनीश मिश्रा, गोविंद मिश्रा, संतोष पांडे, अश्वनी यादव आदि लोग मौजूद रहे।