Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

Meerut News: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नहीं टूटी नींद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लटके ताले

जनवाणी संवाददाता

परीक्षितगढ़: माह के तीसरे रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। ग्रामीणों ने बताया पिछले कई माह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला लटका रहता है। शुरुआत दौर में तो अधिकरियों ने खूब निरीक्षण किया और मरीजों का उपचार भी किया गया। भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अंजान बनने का नाटक कर रहे हैं। सीएचसी प्रभारी से अनेकों बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन रविवार को ताला नहीं खुलता।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का बीड़ा उठाया हुआ है। सरकार की प्रमुख योजनाओं में एक मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला है। शुरुआत दौर में योजना खूब परवान चढ़ी मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगवानपुर, नवल, तोहफापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगे मेले में लोगो को उपचार कर दवा भी वितरित की जाती थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मेले में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का खूब जमकर प्रचार प्रसार भी किया था।

जिसके चलते मेले में मरीजों की भीड़ लगी रहती थी, लेकिन समय के साथ अधिकारियों की लापरवाही के चलते गांव अगवानपुर, नवल, तोहफापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला लटका रहता है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का उपचार करने के सरकार ने आदेश दिये हुए हैं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह योजना हकीकत में कागजों में सिमट गई। ग्रामीणों ने बताया भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। बच्चे, बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. अमर सिंह से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। गांव अगवानपुर में डॉ. रिहाना, तोहफापुर में डॉ. पूजा चौधरी, नवल डॉ. गर्वनर व पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यटी है। साथ में जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा भी शिविर में मरीजों को उपचार किया जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला कागजों में सिमट कर रह गया है।

ऐसा नहीं है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पता नहीं है, लेकिन कार्रवाई में हाथ पीछे किए हुए हैं और खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में डीसीपीएम हरपाल सिंह ने बताया कि हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगाए जाने के सरकार के आदेश है। अगर बंद है तो सीएचसी प्रभारी अमर सिंह की जानकारी में होंगे। मेरा इनसे कोई लेना-देना नहीं है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. अमर सिंह से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img