Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

कोरोना से दो की मौत: स्वास्थ्य विभाग को झटका, नहीं रूक रहा सिलसिला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोमवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गयी। हालांकि रविवार को किसी भी संक्रमित की मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग ही नहीं प्रशासन के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली थी। दरअसल शनिवार को सीएम योगी ने ट्वीट कर कोरोना से हो रही मौतों को लेकर मेरठ व लखनऊ के अधिकारियों को फटकार लगायी थी। सीएम के ट्वीट के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। आलाधिकारियों ने बैठक बुला ली थी।

सीएम ने तमाम संक्रमित मरीजों को बेहतर इलाज व देखभाल कर हर हाल में संक्रमितों का रिकवरी रेट बढ़ाने तथा मौत के आंकड़ों पर अंकुश लगाए जाने के निर्देश दिए थे। रविवार को एक भी संक्रमित की मौत न होने के बाद माना जा रहा था कि सीएम द्वारा पेंच कसे जाने के बाद अफसरों ने संक्रमितों के इलाज को लेकर कुछ बदलाव किया है, लेकिन सोमवार को एक बार फिर दो की इलाज के दौरान मौत के बाद अफसरों की कोशिशों को बड़ा झटका माना जा रहा है।

सोमवार को कोरोना अपडेट जारी करते हुए सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है। उनमें दोनों महिलाएं हैं, मरने वालों में रक्षापुरम निवासी 67 वर्षीया व माता वाली गली निवासी 65 वर्षीया महिला है। इनके अलावा 168 संक्रमण के नए केस भी मिले हैं।

संक्रमितों की सूची में छात्र, नौकरी पेशा, हेल्थ केयर वर्कर, कामकाजी घरेलू महिला, किसान, कारोबारी, छात्र, कैदी, मजदूर, अधिवक्ता, बिजनेसमैन आदि भी शामिल हैं। शास्त्रीनगर, सिविल लाइन, कंकरखेड़ा, कोतवाली, टीपीनगर, मेडिकल, मवाना रोड, पल्लवपुरम के अलावा देहात के कई इलाकों के संक्रमित भी सूची में शामिल हैं।

ये कहना है सीएमओ का
सीएमओ डा. अखिलेश मोहन का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम संक्रमितों की तलाश में लगायी गयी हैं। नए केसों पर ध्यान रखा जा रहा है। इसके आलावा जो केस पुरानी चेन से जुडेÞ हैं, वहां प्रयास है कि संक्रमितों की संख्या पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।

ये कहना है प्राचार्य का
मेडिकल प्राचार्य डा. ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि जो भी संक्रमित मेडिकल में भर्ती हैं, उनका बहुत अच्छा इलाज किया जा रहा है। रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। मेडिकल से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। डेथ रेट पर शीघ्र अंकुश लगेगा।

सरधना में दो लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

क्षेत्र में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी क्षेत्र में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग ने कुल 115 लोगों की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट आने पर पता चला कि एक युवक पल्लवपुरम व दूसरा रुहासा गांव में संक्रमित है। जिसके बाद उन्हें आइसोलेट करा दिया गया। सरधना में रोजाना हो रही जांच में नए केस सामने आ रहे हैं। कोरोना केस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ी हुई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 115 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें रुहासा गांव का एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला। इसके अलावा पल्लवपुरम निवासी व्यक्ति भी संक्रमित मिला। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को आइसोलेट करा दिया। साथ ही उनके परिवार को भी होम क्वारंटाइन कर दिया गया। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार का कहना है कि दो लोग पॉजिटिव निकले हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी।

दौराला में 35 लोगों की जांच में छह संक्रमित

सीएचसी दौराला पर सोमवार को 35 लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच में छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। क्षेत्र में लगाातार कोरोना के मरीज मिलने से हड़कंप का माहौल बना हुआ है। सीएचसी दौराला के प्रभारी डा. सचिन मलिक ने बताया कि सीएचसी दौराला पर आयोजित कैंप में सोमवार को 35 लोगों की जांच की गई।

जांच में पावली गांव का एक, एटूजेड कॉलोनी का एक, सुपरटेक कॉलोनी के दो, दौराला की आकांक्षा कॉलोनी का एक व मछरी गांव का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव लोगों के मिलने का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सीएचसी प्रभारी डा. सचिन मलिक ने लोगों से जांच कराने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, मास्क लगाने व शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की है।

नाइट कर्फ्यू को गैर जरूरी मानते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

कोरोना की बेलगाम रफ्तार पर ब्रेक के लिए नाइट कर्फ्यू की अवधारणा को स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एक सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि नाइट कर्फ्यू का कोरोना से कुछ लेना देना नहीं। जहां तक संक्रमण पर अंकुश की बात है तो उसके लिए नाइट कर्फ्यू का तर्क बेतुका है। यदि कुछ करना ही है तो वो है लोगों को सोलश डिस्टेंसिंग व मास्क के प्रति जागरूक किया जाना।

आईएमए के एएमएस चेयरमैन डा. संदीप जैन का कहना है कि कोरोना में बचाव के लिए सबसे प्रभावी इंसान की इम्युनिटी पावर है। उसका मजबूत होना बेहद जरूरी है। इम्युनिटी पावर स्ट्रांग है तो फिर कोरोना का संक्रमण यदि शरीर में प्रवेश भी कर जाएगा तो भी वह कुछ नहीं बिगड़ सकेगा। डा. संदीप जैन ने बताया कि वह अपने यहां आने वाले मरीजों को इम्युनिटी पावर को बरकरार रखने पर ही सबसे ज्यादा जोर देते हैं।

नर्सिंग होम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डा. शिशिर जैन का कहना है कि कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सबसे ज्यादा जरूरी आईसीएमआर ने जो प्रोटोकॉल तय किए हैं उनका सख्ती से पालन किया जाए, लेकिन अफसोस इस बात का है कि यह नहीं किया जा रहा है।

शहर के बाजारों में जमा हो रही भीड़ को देखकर आसानी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग हद से ज्यादा लापरवाही बरत रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की इन्फेक्शन प्रिवेंशन टीम के सदस्य डा. अनिल नौसरान का कहना है कि इन्फेक्शन के प्रति लापरवाही बेहद घातक है।

आमजन ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा ध्यान उन प्राइवेट नर्सिंग होमों पर भी दिया जाना चाहिए जो स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल लाइसेंस के बगैर संचालित किए जा रहे हैं। वहां भी इन्फेक्शन प्रिवेंशन को लेकर तमाम प्रकार की लापरवाही बरती जा रही हैं। इस संबंध में एक रिपोर्ट प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को भी भेजी गयी है।

सीएमओ डा. अखिलेश मोहन का कहना है कि कोरोना संक्रमण पर प्रभावी अंकुश के लिए आमजन को भी जागरूक होना होगा। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाना जरूरी है। क्योंकि, जिंदगी अनमोल है। इसको लेकर किसी भी प्रकार का खतरा उठाया जाना उचित नहीं है। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को खुद ही जागरूक होना चाहिए।

नाइट कर्फ्यू से डीएम का साफ इनकार

डीएम के. बालाजी ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए फिलहाल नाइट कर्फ्यू से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि अभी इसी नौबत नहीं आयी है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग समेत तमाम एजेंसियां संक्रमण की रफ्तार पर अंकुश लगाने का पूरा प्रयास कर रही हैं। हालात पर शीघ्र ही प्रभावी नियंत्रण कर लिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img