जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: द्वारिकेश शुगर मिल इण्डस्ट्रीज लिमिटेड द्वारिकेशपुरम अफजलगढ़ के परिसर में स्थित नर्बदा देवी मोरारका चैरिटेबल ट्रस्ट व मैक्स अस्पताल दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में सभी मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और चिकित्सकों ने उन्हें इलाज के बारे में बताया।

