Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

भीषण गर्मी से बचाएंगे स्वास्थ्यवर्धक शीतल पेय

  • कुछ लोग गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक, फ्रूटी, स्टोर्ड जूस का करते हैं सेवन, जो धीमे जहर का करते हैं काम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गर्मियां दस्तक दे चुकी है। गर्मियों में शीतल पेय का समय-समय पर सेवन करते रहना चाहिए। इससे शरीर डिहाइड्रेटेड रहता है, जिससे गर्मियों में लू संबंधी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। कुछ लोग गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक, फ्रूटी, स्टोर्ड जूस का सेवन करते हैं, जो धीमे जहर का काम करते हैं और शरीर के अंगों जैसे आंत संबंधित बीमारियों को उत्पन्न करते हैं।

कुछ स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ है। जिनका सेवन करने से न सिर्फ आपकी त्वचा निखरेगी बल्कि आपको डिहाइड्रेशन, गर्मी के कारण होने वाले रोग जैसी समस्याओं से भी निजात मिलेगी। इनमें प्रमुखत: गन्ने का रस, बेल का रस, एलोवेरा जूस, आम पन्ना आदि शामिल हैं। जिनमें भारी मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं।

बाजारों में मिल रहा हाइजीनिक गन्ने का रस

गर्मियों के मौसम में गन्ने का रस सबसे प्रसिद्ध पेय पदार्थ है। गन्ने का रस पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। साथ ही यह त्वरित एनर्जी बूस्टर का काम करता है। गन्ने के रस में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फोलिक एसिड, इ9, आयरन आदि तत्व भारी मात्रा में मौजूद होते हैं। जिसके सेवन से लीवर भी स्वस्थ रहता है। बीते दो सालों से जागृति विहार में अजय गोयल द्वारा फ्रेश ओके नाम से दुकान चलाई जा रही है। इनके यहां गन्ने का रस मशीन द्वारा निकाला जाता है।

16 6

इस रस की खास बात यह है कि इसमें बिना बर्फ डाले मशीन द्वारा ही गन्ने का रस ठंडा होकर निकला जाता है। वो बताते हैं कि काम के सिलसिले में उनका राजस्थान व गुजरात आना जाना रहता है। उन्हें यह मशीन लगाने का आईडिया वहीं से आया। यह रस पीने में न सिर्फ फ्रेश है, बल्कि हाइजीनिक भी है। शास्त्रीनगर, बेगमपुल, गंगानगर दूर-दूर से ग्राहक जूस पीने यहां आते हैं। एक ग्लास गन्ने के रस की कीमत 20 व 30 रुपये हैं।

बेल का जूस

बेल के रस का प्रयोग पारंपरिक रूप से इसके फाइबर गुण के कारण कब्ज और दस्त की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता था। यह एक मीठा व ताजा पेय पदार्थ है। बेल का फल गर्मियों के दिनों में आता है। बेल का रस गर्मियों में पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। बेल के रस में फाइबर, बीटा केरोटीन, प्रोटीन, थायमिन, विटामिन सी अधिक मात्रा में मौजूद होने के कारण यह लू लगने से बचाता है

व पाचन क्रिया को मजबूत करता है, खून साफ करता है तथा लिवर व किडनी के लिये भी फायदेमंद माना गया है। इसके साथ ही आंखों व मूत्र संबंधी बीमारियों के लिये भी हेल्दी बताया गया है। इसको पीने से त्वचा संबंधी रोग ठीक हो जाते हैं। किडनी, पथरी, डायबिटीज के रोगियों व गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

आम का पन्ना

उत्तर भारत में गर्मियां आते ही आम का पन्ना हर घर में प्रमुखता के साथ तैयार किया जाता है। गर्मियों के मौसम में अधिक पसीना आने के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स व सोडियम की कमी के कारण शरीर की ऊर्जा कम हो जाती है। आम पन्ना इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। यह एक खट्टा मीठा पेय पदार्थ होता है जो कच्ची आम को उबालकर तैयार किया जाता है। आम पन्ना पीने से पाचन ठीक रहता है, एनीमिया आदि रोगों से निजात पाने में मदद मिलती है।

खस बनाए खास

खस को समर कूलर ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। गर्मियों में यह बार-बार लगने वाली प्यास पर नियंत्रण करता है। खस पीने से आंखों की लाली व रक्त संचार ठीक रहता है। यह एंटी-आॅक्सीडेंट से भरपूर है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img