Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

बॉम्बे हाईकोर्ट में नवाब मलिक के खिलाफ आज सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एनसीपी नेता नवाब मलिक के खिलाफ मानहानि मामले में आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। यह सुनवाई एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे पर होगी। दरअसल, नवाब मलिक की ओर से समीर वानखेड़े और उनके धर्म व जाति को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद ज्ञानदेव वानखेड़े ने मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में नवाब मलिक आज ही एक और हलफनामा दाखिल करेंगे।

दरअसल, बुधवार को इस मामले में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नवाब मलिक के वकील से उन दस्तावेजों का सत्यापन कराने को कहा था, जो उन्होंने समीर वानखेड़े के खिलाफ कोर्ट में जमा किए थे। इसके बाद नवाब मलिक के वकील ने अतिरिक्त समय की मांग की थी, जिसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन कराकर आज कोर्ट में उसे जमा कराया जाएगा।

कोर्ट ने नवाब मलिक के पिता को ही दी थी नसीहत

बुधवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े और उनके वकील दोनों को नसीहत दे डाली थी। कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि समीर वानखेड़े एक सरकारी अधिकारी हैं और किसी को भी उनके काम की समीक्षा करने का हक है।

क्या है मामला 

नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े की जाति और धर्म पर टिप्पणी की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि समीर वानखेड़े मुस्लिम थे, लेकिन नौकरी में आरक्षण का लाभ हासिल करने के लिए उन्होंने अपने धर्म और जाति को छुपाया।

इसके बाद समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव ने प्रेसवार्ता कर इन आरोपों का खंडन किया था। उनका कहना था कि मैं कभी मुसलमान नहीं रहा तो मेरा बेटा मुस्लिम कैसे हो सकता है। इसी के बाद उन्होंने मामले में मानहानि केस दर्ज कराया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img