Tuesday, March 10, 2026
- Advertisement -

गुरदासपुर और सिरसा में जोरदार धमाके, धुएं से मचा हड़कंप, तीन घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाब और हरियाणा की सीमा से सटे इलाकों में मंगलवार रात दहशत फैल गई, जब गुरदासपुर और सिरसा में पुलिस थानों के बाहर जोरदार धमाके हुए। दोनों घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। गुरदासपुर में हुए धमाके में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि धमाके की तीव्रता कम थी, लेकिन इससे आसपास के क्षेत्र में खिड़कियों के शीशे टूट गए और लोग दहशत में बाहर निकल आए। इसके अलावा हरियाणा के सिरसा में भी देर रात पुलिस थाने के बाहर एक धमाका हुआ। हालांकि यहाँ किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई।

दरअसल, गुरदासपुर पुलिस ने धमाके को ट्रक का टायर फटने का मामला बताया जबकि घायल महिलाओं का दावा है कि धमाका होते ही चारों तरफ धुआं फैल गया। घायलों में सपना शर्मा, अनु बाला और राजेश कुमार को गहरी चोटें आई हैं।

उन्होंने कहा कि ये चोटें टायर फटने के कारण नहीं लगतीं। राजेश कुमार की आंख में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उधर सिरसा में पुलिस ने ग्रेनेड हमले की पुष्टि की है। इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

उनसे पूछताछ की जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (केएलए) ने दोनों धमाकों की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा है कि जब तक हिंदू खालिस्तान के खिलाफ बोलते रहेंगे, ग्रेनेड हमले होते रहेंगे। पुलिस ने इस पोस्ट को फर्जी बताया है। साथ ही कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

वहीं, कांग्रेस विधायक ने घायलों से मुलाकात कर सरकार और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है। जल्द सच्चाई सामने लाई जाएगी।

केएलए की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट वायरल

सोशल मीडिया पर केएलए की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट वायरल होने के बाद घायलों के परिजन सामने आए। लाइब्रेरी चौक निवासी सपना शर्मा के शरीर पर कई जगहों पर छोटे-छोटे घाव मिले हैं। वहीं, नंगल कोटली निवासी अनु बाला के सिर में चोट लगी है। उनके पति राजेश कुमार की आंख में गहरी चोट आई है। उनका कहना है कि यह धमाका संदिग्ध लग रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...
spot_imgspot_img