Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

दिल्ली-एनसीआर में जमकर बरसे बदरा, येलो अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे पहले सावन के पहले सोमवार को बारिश न होने से लोगों को काफी मायूसी का सामना करना पड़ा था। पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे लेकिन मंगलवार तड़के हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

बता दें कि मौसम विभाग ने सोमवार को तेज बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन दिनभर आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा, केवल बूंदाबांदी होकर रह गई। वहीं बारिश नहीं होने के कारण दिनभर उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। मंगलवार को भी विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। जिसके मद्देनजर राजधानी में तड़के बारिश हुई।

मौसम विभाग ने इस मानसूनी सीजन में सोमवार व मंगलवार को तेज बारिश होने की संभावना जताई थी। विभाग की भविष्यवाणी सोमवार को तो गलत साबित हई। लेकिन मंगलवार तड़के हुई जोरदार बारिश ने उसकी संभावना को सही साबित किया।

बता दें कि सोमवार की ही तरह बारिश के लिए विभाग ने मंगलवार को भी येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस कारण अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के बीच रहेगा।

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 87 फीसदी दर्ज की गई। विभाग के अनुसार बारिश कम होने के कारण उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img