जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: बिजनौर वर्तमान परिस्थिति कठिन और चुनौतिपूर्ण है। हमारा देश एक विशाल देश है। पिछले डेढ़ वर्ष से देश में शिक्षण कार्य बंद जैसा ही है। ऐसे समय में कठिन चुनौती के समाधान के साथ ही साथ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उचित क्रियान्वयन करना शिक्षा जगत एवं विद्यार्थियों हेतु अति आवश्यक है।
यह उद्गार शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास जनपद बिजनौर द्वारा वीएसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए न्यास के मेरठ तथा ब्रज प्रांत संयोजक समीर कौशिक ने व्यक्त किए। बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्रज प्रांत समीर कौशिक ने कहा कि न्यास द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का व्यावहारिक रूप समाज एवं शिक्षण संस्थानों की गतिविधियों में दिखाई दे रहा है।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा की प्रमुखता इसका प्रबल उदाहरण है। कौशिक ने न्यास के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शैक्षिक संस्थाओं में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को क्रियान्वित करने मे सहयोग करें।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

