Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

हीमपुर दीपा व पुटठा में सस्ते गल्ले की दुकान सील

  • एसडीएम ने छापामार कर अनियमितता मिलने पर की कार्रवाई

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: उपजिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा ग्राम पुट्ठा, विकास खंड हल्दौर व थाना हीमपुर दीपा में सस्ते गल्ले की दुकान/उचित दर विक्रेता के यहां औचक निरीक्षण निरीक्षण, मुआयने के दौरान अवशेष स्टॉक एवं वितरण पंजिका में अनियमित्ता पाए जाने पर उचित दर की दुकान को सील कर दिया।

बुधवार को डीएम रमाकान्त पांडेय के निदेर्शों के अनुपालन में एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा ग्राम पुट्ठा, विकास खंड हल्दौर और थाना हीमपुर दीपा में सस्ते गल्ले की दुकान/उचित दर विक्रेता के यहां औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमित्ता पाए जाने पर उचित दर की दुकान को सील कर दिया गया।

मलिक ने बताया कि उनके द्वारा विकास खंड हल्दौर और थाना हीमपुर दीपा में सस्ते गल्ले की दुकान/उचित दर विक्रेता के यहां औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान पिछले महीने के निशुल्क खाद्यान वितरण के सापेक्ष खाद्यान्न से कहीं ज्यादा खाद्यान्न स्टॉक में अवशेष पाया गया तथा वितरण रजिस्टर में भी फर्जी अंकन पाया गया।

उन्होंने उचित दर विक्रेता द्वारा गरीबों के खाद्यान्न वितरण में धांधली पाए जाने पर उक्त सस्ते गल्ले की दुकान को सील कर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उक्त सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img