Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

कलीम की गिरफ्तारी को लेकर हाईअलर्ट पर रहा शहर

  • एडीजी और आईजी लेकर पूरा फोर्स रहा सड़कों पर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: फुलत के मौलाना कलीम को एटीएस के द्वारा गिरफ्तार करने से लोगों में आक्रोश है। भले लोग खुलेआम जाहिर न कर रहे हो, लेकिन अंदर से नाराज दिख रहे हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर कमिश्नर, एडीजी और आईजी से लेकर सभी अधिकारी सड़कों पर रहे और जुमे की नमाज पूरी होने के बाद ही वापस लौटे।

02 9

मौलानी कलीम सिद्दीकी की एटीएस के द्वारा की गई गिरफ्तारी से माहौल गरमाया हुआ है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन हो सकता है। इसको देखते हुए कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह, एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम के. बालाजी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी विनीत भटनागर आदि आरएएफ, पीएसी और थाना पुलिस को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में गश्त की। मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही।

जामा मस्जिद, गुलमर्ग वाली मस्जिद, कसाई वाली मस्जिद, गोलाकुआं मस्जिद आदि इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात रही। नमाज के बाद अधिकारियों ने आबूलेन चौकी पर मंत्रणा की और कहा कि जब तक कलीम प्रकरण शांत नहीं होता है तब तक शहर में हाई अलर्ट रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img