जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: मुजफ्फरनगर दंगे में दोषी करार दिए गए भाजपा के निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने निवर्तमान विधायक की ओर से निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दाखिल अपील पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि उन्हें जमानत पर छोड़ा जाता है।हाईकोर्ट उनकी अपील पर अब 21 नवंबर को सुनवाई करेगा।

