Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

खंबे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चालक की मौत दूसरा घायल

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: फीना मार्ग स्थित ग्राम गोवली के निकट अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए बिजनौर भेज दिया।

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गोवली निवासी साहबू 30 वर्ष गांव के ही रहने वाले अपने साथी दिलबहार के साथ निकटवर्ती ग्राम काटपुरा गया था। गुरुवार की रात्रि लगभग 9 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर काटपुरा से वापस घर लौट रहे थे।

ग्राम गोवली से कुछ दूर पहले जब उन्होंने अपनी बाइक काटपुरा मार्ग से फीना मार्ग पर गोवली की ओर मोड़ी तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। बाइक की जोरदार टक्कर लगने से चालक साहबू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका साथी दिलबहार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए बिजनौर तथा घायल को इलाज के लिए सीएचसी स्याऊ भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img