Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश: चंबा में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भारी भूस्खलन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर अल सुबह से भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन और पेड़ गिरने से हाईवे बंद हो गया। हाईवे बंद होने से वाहनों की रफ्तार थम गई। फिलहाल हाईवे को खोलने का काम शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार, कांदू के पास रविवार की सुबह भारी भूस्खलन हुआ है। यहां पेड़ गिरने से भरमौर-पठानकोट हाईवे बंद हो गया है। अस्थायी दुकानों पर चीड़ के पेड़ गिर गए हैं।

हाईवे बहाल करवाना चुनौती बना है। हाईवे पर चंबा और बनीखेत की तरफ से छोटे और बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगीं हैं। विभागीय मशीनरी मौके पर पहुंच गई है। मलबे को हटाने का काम चल रहा है।

एनएच सहायक अभियंता कनव बडोत्रा ने बताया कि हाईवे को जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img