Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश: रिफाइंड तेल पर घटे 5 रूपये

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले महीने से डिपुओं में तीन से पांच रुपये रिफाइंड तेल सस्ता मिलेगा। एपीएल उपभोक्ताओं को तीन रुपये, जबकि बीपीएल को पांच रुपये तक रिफाइंड तेल सस्ता मिलेगा। वर्तमान में एपीएल को 137 रुपये प्रति लीटर रिफाइंड तेल मिल रहा है, जो अब 134 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

केंद्र सरकार की ओर से आयात शुल्क कम होने से तेल के दाम गिरे हैं। वर्तमान राशनकार्ड उपभोक्ताओं को एक लीटर सरसों और एक लीटर रिफाइंड तेल दिया जाता है। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड तेल का टेंडर कर दिया है, जबकि इसी महीने सरसों तेल के टेंडर के लिए आवेदन मांगे जाने हैं।

सरकार की ओर से प्रदेश के 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर राशन दिया जाता है। इसमें तीन दालें, दो लीटर तेल, 500 ग्राम प्रतिव्यक्ति चीनी और एक किलो नमक दिया जा रहा है।

इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी पर आटा और चावल मुहैया कराया जा रहा है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि दालों के दामों में अभी और कमी आएगी। सरकार ने दालों में सब्सिडी बढ़ा दी है। बाजार मूल्य की अपेक्षा डिपो में दालें काफी सस्ती दी जा रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img