Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

एयर पिस्टल यूथ में दिया, हिमांशी और अवंतिका फाइनल में पहुंची

  • देर रात तक चलती रही निशानेबाजी प्रतियोगिता

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन में चल रही शूटिंग चैम्पियनशिप में दूसरे दिन लड़कियों ने शानदार बढ़त बनाए रखी। फाइनल मुकाबले देर रात तक चलते रहेंगे।

मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन में शहीद नायक नवाब सिंह व शहीद नायक प्रकाश सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप चल रही है। शुक्रवार को लड़कियों के जबरदस्त मैच रहे। एयर पिस्टल जूनियर स्पर्धा में मुजफ्फरनगर की आयुषी ठाकरान और मुजफ्फरनगर की ही माही तथा मंसूरी क्लब की शिया चौहान ने बढ़त बनाकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

एयर पिस्टल यूथ सपर्धा में दिया चौधरी, मंसूरी क्लब की हिमांशी मलिक और मुजफ्फरनगर की अवंतिका बढ़त बनाकर फाइनल मुकाबले में पहुंची। एयर राइफल पीप साइट जूनियर स्पर्धा में आर्मी के देवराज, मंसूरी क्लब के अभि्मन्यु रावत, गोल्ड स्टार की अनुष्का चौधरी फाइनल मुकाबले में पहुंची। एयर रायफल सीनियर स्पर्धा में आर्मी के अमित कुमार, इरफान कुरैशी, सूरज सिंह बढ़त बनाकर फाइनल मुकाबले में पहुंचे।

एयर पिस्टल सीनियर वर्ग में मंसूरी क्लब के अवनीश, आर्मी के अंकुर मलिक और आर्मी के ही अवध कुमार बढ़त बनाकर फाइनल मुकाबला खेलेंगे। देर शाम तक निशानेबाजी प्रतियोगिता चलती रही और फाइनल मुकाबला देर रात होगा जिनके जिरल्ट शनिवार को जारी किए जाएंगे। मैच रैफरी की भूमिका में आर्मी कोच सीपी जीने और पदम मलिक रहे। वहीं क्लब कोच नदीम मंसूरी, सुनील, परमेंदर, रिचा मलिक आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img