Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

धूमधाम से मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल मेरठ मार्ग शामली में वंदना सत्र में आज हिंदू साम्राज्य दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सैनी मुख्य वक्ता शिव कुमार धीमान ने छत्रपति शिवाजी के चित्र पर पुष्प अर्चन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार सैनी ने बताया कि शिवाजी का जन्म ऐसे काल में हुआ जब मुगलों का अत्याचार चरम पर था।

माता जीजाबाई की कोख से शिवाजी का जन्म 16 फरवरी 1630 को महाराष्ट्र में स्थित शिवनेरी दुर्ग में हुआ। शिवाजी बचपन से ही बड़े अनुशासित कर्मवीर महान देशभक्त तथा सच्चरित्र बालक थे। माता जीजा बाई बचपन से ही शिवाजी को रामायण, महाभारत की कहानियां सुनाती और देशभक्ति का जज्बा उनमें कूट-कूट भर देती थी। एक संस्मरण से उनके निडर होने का पता लगता है।

जब शिवाजी छोटे थे तो वे अपने पिता के साथ मुगल दरबार में गए शिवाजी ने अपना मस्तक मुगल शासक के सामने न झुका कर स्वाभिमानी होने का परिचय दिया मुख्य वक्ता आचार्य शिव कुमार धीमान ने अपने विचार रखते हुए बताया कि शिवाजी के छापामार पद्धति से अनेक किलो को जीता तथा हिंदू पद पादशाही की स्थापना करने के पश्चात छत्रपति की पदवी धारण की।

जब पूरा देश औरंगजेब के अधीन था, तब शिवाजी ने अपनी माता जीजाबाई की इच्छा अनुसार हिंदू पद पादशाही की स्वतंत्र स्थापना कर मराठा साम्राज्य हिंदू साम्राज्य की स्थापना की। इस अवसर पर रविंद्र कुमार, सुनील कुमार सैनी, प्रवेश शर्मा, रवि गौड़, मांगे राम शर्मा, रमा शर्मा, सविता गुप्ता, नीरज कुमारी, नुपूर वशिष्ठ,आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img