- श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी को फांसी दिलाने की मांग
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड को लेकर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मंच में राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा और हत्यारोपी आफताब अमीन पूनावाला को फांसी दिलाने की मांग की।
हिंदू जागरण मंच के संपर्क प्रमुख एवं महानगर प्रभारी सूर्यकांत राणा ने कहा, श्रद्धा की निर्मम हत्या करने वाले आफताब अमीन पूनावाला को अविलम्ब फांसी की सजा दिलाई जाए। प्रकरण की एनआईए से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरोपी आफताब इंसान के रुप में दरिंदा है। जिसने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए और आसपास के लोगों को इसकी जरा भी भनक नहीं लगी।
सूर्यकांत राणा ने कहा, देशभर में यह साजिश चल रही है। हिंदू बेटियों को लव जिहाद में फंसा कर हिंदू की आबादी कम करने का मास्टर प्लान चल रहा है। किसी भी मौलाना द्वारा ऐसा कोई बयान नहीं आता है जिससे इन जिहादियों पर कोई असर पढ़ सके या फिर फतवा जारी होता नहीं है। हिन्दू समाज दरिंदे आफताब की त्वरित फांसी की मांग करता है और एनआईए से जांच एवं समस्त देश में एक कठोर कानून की मांग की।

