- 29 को शिवचौक पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे अपहृत युवती के परिवार व महासभा के कार्यकर्ता
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: अखिल भारत हिन्दू महासभा कार्यालय पर शनिवार को बैठक हुई, जिसमें लव जेहाद की शिकार लड़की की बरामदगी को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र मित्तल ने कहा कि गत 18 सितम्बर को अपहरण की गई हिन्दू लड़की को पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर सकी है और न ही अभी तक कोई कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लव जेहाद के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में इस लड़ाई को लड़ा जायेगा।
विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद शर्मा ने कहा कि लव जेहाद एक कैंसर का रूप धारण कर चुका है, अब इसका इलाज जरुरी हो गया है। अब हर जिले में इसको लेकर आंदोलन किया जायेगा।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा व जिला प्रभारी सचिन कपूर जोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 29 सितम्बर को महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश कौशिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व डीएम से मिलेंगे और 30 सितम्बर से शिवचौक पर भूख हड़ताल की जायेगी। बैठक में मतुख्य रूप से रजनी शर्मा, शशांक त्यागी समेत अपहृत लड़की के माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

