Wednesday, March 11, 2026
- Advertisement -

Meerut News: बागपत रोड पर गाय ले जा रहे छोटा हाथी को हिंदू संगठनों ने रोका, घंटों हंगामा; युवक थाने भेजा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड पर बुधवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दो गायों को छोटा हाथी में ले जा रहे एक युवक को हिंदू संगठन के लोगों ने रोक लिया। गायों के कागज न दिखा पाने पर संगठन के लोगों ने जमकर विरोध किया और मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और युवक को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक छोटा हाथी में दो गायों को लेकर दो युवक बागपत रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े करन, प्रिंस और कान्हा गौशाला के सुपरवाइजर प्रिंस वाल्मीकि की नजर वाहन पर पड़ी। उन्हें शक होने पर उन्होंने बागपत रोड स्थित मिलेनियम स्कूल के सामने छोटा हाथी को रुकवा लिया।

हिंदू संगठन के लोगों ने जब गाय ले जा रहे युवक से गायों से संबंधित कागज और वाहन के दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी वैध कागज नहीं दिखा पाया। जिसके बाद उन्होंने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए और मामले को लेकर हंगामा शुरू हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मलियाना चौकी इंचार्ज महावीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने गायों को कब्जे में लेते हुए छोटा हाथी में उन्हें ले जा रहे युवक महताब निवासी उमर गार्डन को थाने भिजवा दिया।

पूछताछ के दौरान महताब ने बताया कि उसने दोनों गाय करीब 15 दिन पहले एक गाय ढिलाना से 40 हजार और दूसरी 17 हजार में कटाई गांव से खरीदी थी। बुधवार सुबह उन्हें छोटा हाथी में लेकर पारसी बाजार बेचने जा रहा था।

वहीं हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा करते हुए कहा कि युवक पर गाय खरीदने के कोई कागज नहीं है। जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने कहा कि जिस व्यक्ति से गाय खरीदी थी उसको उसे भी मौके पर बुलाया जाए और पूरे मामले की जांच की जाए।

टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है और दोनों गायों को परतापुर कान्हा गोशाला भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है और दस्तावेजों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Bihar News: बिहार में स्कूल के चापाकल के पानी ने मचाया कहर, 12 बच्चे बीमार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here