- पुलिस पर दस दिन बाद भी कोई कार्रवाई न करने का आरोप
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: थाना खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव से अपहृत कक्षा दस की छात्रा की दस दिन बाद भी बरामदगी ने होने से हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। मंच ने छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस पर कोई सकारात्मक कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। छात्रर की बरामदगी की मांग को लेकर शनिवार को मंच के कार्यकर्ताओं ने एसपी आफिस का घेराव किया और इस संबंध में सीओ क्राइम को एक शिकायती पत्र दिया।
थाना खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव से गत 8 सितम्बर को कक्षा दस की छात्रा की छात्रा लापता हो गई थी। इस संबंध में परिजनों ने थाना खेकड़ा में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना खेकड़ा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। परिजनों को आशंका है कि उनकी नाबालिग लड़की को जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना क्षेत्र के गांव परासोली निवासी एक दूसरे सम्प्रदाय का युवक बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है।
आरोप है आरोपी अपनी पहचान छिपाकर सुनीता यादव नाम से फर्जी मेल आईडी बनाकर छात्रा के साथ चैट करता था। इस आईडी पर एक महिला पुलिसकर्मी का फोटो लगा है। छात्रा को बरामद करने की मांग को लेकर गत 13 सितम्बर को मंच के पदाधिकारी थाना खेकड़ा प्रभारी से मिले थे और थाना प्रभारी ने छात्रा को शीघ्र बरामद कराने का आश्वासन दिया था।
आरोप है कि घटना के करीब दस दिन बाद भी पुलिस ने छात्रा को बरामद करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। इससे हिंदू जागाण मंच के सदस्यों में रोष व्याप्त है। शनिवार को छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर मंच के सदस्यों ने एसपी आफिस का घेराव किया और इस संबंध में सीओ क्राइम को एक शिकायती पत्र दिया।
इस अवसर कपिल शर्मा, सोनू गुलसतिया, हिमांशु कौशिक प्रवीण ठाकुर, सतीश प्रजापति, नरेंद्र, मधुसूदन शास्त्री, जयकुमार, हरेंद्र बालियान, प्रवीण विश्वकर्मा, राजीव कुमार, राजीव विश्वकर्मा, प्रमोद वत्स व सत्यवीर ठाकुर आदि मौजूद थे।

