Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

गोकशी में वांछित हिस्ट्रीशीटर अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना—थानाभवन:  थाना पुलिस ने गोकशी में वांछित चल रहे थाने के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीट के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में झिंझाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक सूचना पर थाने के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।

बदमाश ने अपना नाम आरिफ उर्फ काला पुत्र इरशाद निवासी गांव बल्ला माजरा झिंझाना बताया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।

झिंझाना थाना प्रभारी ने बताया कि आरिफ उर्फ काला थाने का हिस्ट्रीशीटर और गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। आरिफ के खिलाफ झिंझाना थाने में साल 2020 में धारा 380/411, धारा 3/5 सीएस एक्ट, धारा 379/411/465 भादवि, धारा 414/465 भादवि थाना झिझाना, धारा 3 यूपी गुंडा अधिनियम, धारा 414/465 भादवि थाना झिंझाना, साल 2021 में धारा 3/5क/8 सीएस एक्ट थाना झिंझाना जनपद शामली में दर्ज है।

थाने में आरिफ की हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। वहीं थानाीावन पुलिस ने चेकिंग के दौरान बारातघर के पास लुहारी गेट से एक आरोपी गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से सवा तीन किलो डोडा पोस्त बरामद किया है।

आरोपी ने अपना नाम रईस पुत्र बसीर निवासी आर्यनगर जलालाबाद बताया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थानाभवन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img