- लक्की ड्रा से तीन होली क्वीन चुनी गई
जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: नगर के अतिथि भवन में होली मिलन का महोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने गुलाल उड़ाकर मनोरंजन किया। इस दौरान होली क्वीन का चुनाव लक्की ड्रा से किया गया और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।
नगर के अतिथि भवन में जैन मिलन महिला चेतना के तत्वावधान में होली मिलन का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें होली क्वीन का चुनाव लकी ड्रॉ द्वारा किया गया इसमें प्रथम क्वीन अंजू जैन द्वितीय क्वीन पूनम जैन एवं तृतीय मीन राशि जैन को होली क्वीन का खिताब मिला कार्यक्रम में मनोरंजक खेल खिलाए गए।
इस मौके पर होली के गीत गाए गए और होली के गीत पर नृत्य किया गया। सुमन जैन ने होली पर्व की महत्ता बताई । महिलाओं ने होली पर हर्बल रंगों का प्रयोग करने का संकल्प लिया। बताया कि बाजारी रंग लगाने से त्वचा खराब होसकती है। साफ पानी से होली खेलने की सलाह दी गई।

