Monday, March 2, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता ।

सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च, पैदल गश्त और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की जा रही है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के नेतृत्व में देवबंद से लेकर शहर क्षेत्र तक व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन, पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज यादव, क्षेत्राधिकारी प्रथम अमित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर मनीष चंद सहित संबंधित थाना प्रभारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही।

देहात से शहर तक सघन निगरानी

थाना देवबंद क्षेत्र में सैनी चौराहे से खानखाह चौराहा, रशीदिया मस्जिद, जामा मस्जिद, हनुमान चौक, सर्राफा बाजार और एनबीडी चौराहे तक पैदल मार्च निकाला गया। वहीं शहर क्षेत्र के थाना कुतुबशेर और मंडी इलाके में अधिकारियों ने मिश्रित एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरती जाए। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और धर्मगुरुओं से संवाद कर शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।

1582 स्थानों पर होलिका दहन, सात जोन में सुरक्षा प्रबंधन

इस वर्ष जनपद में 1582 स्थानों पर होलिका दहन प्रस्तावित है, जिनमें 762 स्थल शहरी और 820 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिले को 7 जोन, 21 सेक्टर और 85 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है।प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एसडीएम और क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है। पर्व के दौरान 3000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि संवेदनशील क्षेत्रों में दो कंपनी पीएसी भी लगाई गई है।

ड्रोन, सीसीटीवी और सोशल मीडिया पर कड़ी नजर

पूर्व में विवादित रहे स्थलों को चिन्हित कर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जाएगी। प्रत्येक थाने में क्लस्टर मोबाइल टीम गठित कर निरंतर गश्त के निर्देश दिए गए हैं।सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साइबर टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। पीआरवी की अतिरिक्त तैनाती के साथ अग्निशमन विभाग, यातायात पुलिस और एलआईयू को भी अलर्ट पर रखा गया है।

हुड़दंग और अवैध गतिविधियों पर सख्ती

डीआईजी अभिषेक सिंह ने चेतावनी दी कि होली और रमजान के दौरान हुड़दंग, अवैध शराब की बिक्री, डीजे के दुरुपयोग या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एसएसपी अभिनंदन सिंह ने प्रभावी भीड़ प्रबंधन, सुचारू यातायात व्यवस्था और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे त्योहारों को शांति, संयम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अपुष्ट सूचना पर ध्यान न दें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here