Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

गृह क्लेश में व्यक्ति ने फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त की

  • पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: क्षेत्र के साहनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मुख्त्यारपुर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रविवार को ग्राम मुख्त्यार पुर निवासी नरेन्द्र का शव जंगल में एक पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर साहनपुर चौकी प्रभारी कमल किशोर मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवा कर शव कब्जे में लिया। कोतवाल संजय शर्मा ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि व्यक्ति ने गृह क्लेश में जीवनलीला समाप्त कर ली। उन्होंने बताया कि 27 नवम्बर को दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था और नरेंद्र नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिससे किरण को रात में ही नगर के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और मृतक के खिलाफ 28 नवंबर को उसकी पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...
spot_imgspot_img